हरिद्वार – मंदिरों का डिजिटाइजेशन करने के लिए हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय मंदिर डिजिटल कनेक्ट कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। श्री एप के डेवलपर्स द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, विधायक आदेश चौहान और पूर्व सांसद व वरिष्ठ संत रामविलास वेदांती समेत कई लोग मौजूद रहे।

कॉन्क्लेव में भारत के सभी मंदिरों को श्री एप से जोड़ने और जन जन तक मंदिरों की जानकारी पहुंचाने पर चर्चा की गई। श्याम जाजू ने कार्यक्रम आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में विदेशों में रहने वाले लोग भी श्री एप के जरिए भारतीय धार्मिक संस्कृति से जुड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *