हरिद्वार – हरिद्वार में जीआरपी पुलिस ने रेल यात्रियों को नशीली चाय पिलाकर लूटने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक महिला रेलयात्री को नशीली चाय पिलाकर उसकी ज्वेलरी और कैश लूट लिया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने नीटू नाम के शातिर को गिरफ्तार किया है। 36 साल का आरोपी नीटू यूपी के सहारनपुर जिले का रहने वाला है। आरोपी अलग-अलग इलाकों में रेल यात्रियों को बेहोश कर उनसे लूट कर चुका है। एसपी, जीआरपी अरुणा भारती ने दी जानकारी।

