हल्द्वानी – उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय सभागार में उन्होंने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट को लेकर प्रेस वार्ता की और बजट की खूबियों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट में गरीब, किसान, मजदूर समेत हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। विपक्ष द्वारा बजट को लेकर उठाए गए सवाल मिथ्या है। सरकार द्वारा जारी बजट से उत्तराखंड में रोड़ कनेक्टिविट और रेल नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय में उत्तराखंड में रोजगार के नए नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ आपदा पीड़ितों को जोशीमठ में विस्थापित किए जाने की बात कही।

