हरिद्वार – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई जेई एई परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पेपर लीक करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपए की नकदी भी बरामद हुई है।
अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, नितिन चौहान व सुनील सैनी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि संजीव कुमार द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी से J.E./A.E. पेपर लीक किये जाने हेतु 28 लाख रुपये लिए थे। आरोपी नितिन व सुनील द्वारा भी कई अभ्यर्थियों को एकत्रित कर इसमें मुनाफा कमाया था। आरोपियों की निशानदेही पर अभ्यर्थियों से लिये गये ब्लैंक चैक व मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।

