हरिद्वार, 20 जून – भारत सरकार एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार परिसर में स्वनिधि महोत्सव एवं जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने किया।
महोत्सव में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों एवं बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया। शिविर में जिला उद्योग केंद्र, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उपस्थित लोगों को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बनी है। उन्होंने लाभार्थियों से समय पर ऋण चुकाकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने कहा कि नगर निगम पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर फेरी समिति सदस्य लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पूरे उत्तराखंड में नगर निकाय द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना महोत्सव के माध्यम से रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को बैंकों के माध्यम से लोन प्रक्रिया से जोड़े जाने के साथ अन्य विभागों द्वारा रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के लिए चलाई जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए सरकार की ओर से इस प्रकार के जन जागरण अभियान चलाया जाना यह हर्ष का विषय है। संजय चोपड़ा ने महापौर किरण जैसल, नगर आयुक्त नंदन कुमार का संयुक्त रूप से आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद, सिटी मिशन मैनेजर अंकित रमोला, वरिष्ठ सहायक शिव सिंह चौहान फेरी समिति सदस्य लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा टाउन वेंडिंग कमेटी सदस्य मोनू तोमर ,सुमन गुप्ता ,आशा देवी ,तस्लीम अहमद , दिनेश चन्द्र, रतन लाल, सुभाष शर्मा, हेम चन्द्र पाण्डेय, अर्जुन सिंह एवं डॉ. आशीष सहित अनेक अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *