हरिद्वार – लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई जेई एई भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या अब 9 हो गई है। पुलिस ने 50 हजार के इनामी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। वहीं आरोपी द्वारा की गई 13 लाख की बैंक एफडी का भी पता लगाया है। मुख्य आरोपी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी रहे संजीव चतुर्वेदी का रिश्तेदार है। एसएसपी ने क्या दी जानकारी, सुनिए

