हरिद्वार – JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही S.I.T. टीम ने मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप और अमित से 10 फरवरी को एसआटीई कार्यालय में पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त संदीप द्वारा भारत माता मन्दिर हरिद्वार के पास स्थित धर्मशाला में नकल हेतु बिठाये गये अभ्यर्थियों की निगरानी करने व अभियुक्त अमित द्वारा सहारनपुर स्थित हसनपुर में नकल हेतु बिठाये गये अभ्यर्थियों की निगरानी करने का अपराध स्वीकार किया गया। पूछताछ के दौरान उजागर हुए तथ्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्त मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे के रिश्तेदार है जो मोटे पैसे के लालच में संजीव का साथ दे रहे थे।

