हरिद्वार – एई-जेई परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है वहीं पेपर लीक की सूचना पर अभ्यर्थियों में आक्रोश है। आज हरिद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यालय पर पूरे उत्तराखंड से पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपना विरोध दर्ज करवाया और लोक सेवा आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेशभर से इकट्ठा हुए तमाम अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा में नकल करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए और बाकी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कराए जाएं। अधिकारियों की ओर से कोई आश्वासन ना मिलने पर अभ्यर्थियों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अधिकारियों की गलती का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। लिहाजा अब उनकी यही मांग है कि पेपर लीक कांड में शामिल अभ्यर्थियों को बाहर किया जाय और बाकी बचे अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कराया जाए।

