देहरादून – प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यही वजह है कि सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए 10 से 18 मई तक प्रदेश में कर्फ्यू लगाया है। कर्फ्यू लगाने के साथ ही प्रदेश सरकार कोरोना से लड़ने के लिए तमाम संसाधनों को जुटाने में जुटी है। इसी क्रम में उत्तराखंड को केंद्र से 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आवटन किया गया है। झारखंड जमशेदपुर टाटानगर से मंगलवार रात करीब 9:30 बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस हररावाला रेलवे स्टेशन देहरादून पहुंची। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखंड की परिस्थितियों को देखते हुए राज्य को केंद्र सरकार की तरफ से भरपूर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। तीरथ ने कहा कि ऑक्सीजन गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में भेजी जाएगी। प्रदेश में पहले भी ऑक्सीजन की कमी नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड बढ़ रहे हैं वैसे ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *