हरिद्वार – अंकिता हत्याकांड के विरोध में हरिद्वार के ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर में कांग्रेस नेता विक्रम खरोला, ग्राम प्रधान मंजीत खरोला, ग्राम प्रधान घोंटी नरेन्द्र रावत, ग्राम प्रधान बन्दरकोटी रविन्द्र, टिहरी डोब नगर प्रधान गुड़ु भाई, समाज सेविका बहन आशा डोभाल व सभी ग्रामीणों द्वारा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए एक केंडल मार्च निकाला गया।
विक्रम खरोला ने 2 अक्टूबर को सभी को प्रदेश बन्द में शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग करने का आग्रह किया और अंकिता की आत्मा की शांति के लिए पार्थना की।

