हरिद्वार – कैलास खैर ने कुंभ नगरी हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार आने के बाद कैलास खैर सिद्धपीठ काली मंदिर पहुँचकर माई के दर्शन किये और निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया। काली मंदिर के बाद कैलास खैर हरिहर आश्रम पहुँचे। हरिहर आश्रम में उन्होने जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज के साथ ही उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार से भी मुलाकात की। कैलास खैर ने कुंभ के अवसर पर धार्मिक भजन भी गाये। कैलास खैर ने लोगों से कुंभ में आने और संतों का आशीर्वाद लेने की अपील की। कैलास खैर ने कहा कि आप हरिद्वार कुम्भ में स्नान करने आये जरूरी लेकिन कोरोना के गाइडलाइन का पालन भी जरूर करें। सोशल डिस्टेंस, मास्क, सेनिटाइजर का प्रयोग बहुत जरूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *