कलियर (हरिद्वार) – सेवा ही संगठन पार्ट 2 के तहत मुनीश कुमार सैनी द्वारा कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें कोरोना किट भी उपलब्ध कराया। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ये किट काफी कारगर साबित हुआ है।

ओम ग्रुप कॉलेज के अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता मुनीश सैनी अपनी टीम के साथ दिन रात कलियर क्षेत्र के लोगों की सेवा कार्य मे जुटे हैं, मुनीश सैनी ने विश्वास वक़्त किया कि कोरोना के खिलाफ उनकी टीम और क्षेत्र के लोग मिलकर ताकत के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए कोरोना को हम जल्दी हरायेंगे और एक बार फिर पहले की तरह लोग बिना किसी डर के अपना-अपना काम कर पाएंगे।

कोरोना काल मे सेवा के इस अवसर पर सुभाष नगर मंडल के महामंत्री चमन सिंह कंडारी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कोतवाल, मंडल उपाध्यक्ष मदन प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष राव तैयब, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राव एहसान, नासिर, राजेंद्र, भरत भूषण, विजेंद्र सैनी, राहुल राणा, मोतीराम, सतीश, सोनू, राकेश पाल, नरेश धीमान, दिनेश राणा, मुन्ना, लक्ष्मी, संतोष, मोनी, लाडो बाबू राम सैनी आदि सम्मानित कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। मुनीश कुमार सैनी द्वारा लिए गए संकल्प को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है जिसका लाभ कलियर विधानसभा की जनता बेहतर स्वास्थ्य शुविधा के रूप में मिल रहा है।


