मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर लगातार पुलिस द्वारा वाहन चलाने वाले नाबलिको, मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट और प्रेशर हॉर्न वालो के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सभी थानों और कोतवाली की पुलिस टीमें सघन चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार को कनखल थाना पुलिस ने ऐसे दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया और कई वाहनों के नकद चालान भी काटे गए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजा गार्डन, जगजीतपुर और श्री यंत्र पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा नाबालिको द्वारा चलाई जा रही 06 स्कूटी, मोडिफाइड साइलेंसर लगी 01 बुलेट को सीज कर दिया। इसके साथ ही 18 वाहनों के नकद चालान भी किए गए।

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि हरिदार के एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर नियमों का उलंघन करने वालो पर कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *