हरिद्वार – हरिद्वार में पवित्र सावन माह यात्रा अवधि में शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के द्वारा अधिनस्थ पुलिस अधिकारीगणों को प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में जोन 11 ZPO रीना राठौर और मेला ड्यूटी में नियुक्त एस.पी.ओ. सेक्टर 40 उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह एवं ड्यूटी पुलिस द्वारा सप्तऋषि से पुराना आरटीओ के मध्य एक शराब तस्कर को 78 पव्वे शराब की अवैध तस्करी करते हुए दबोचा गया। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पुलिस टीम में –
पुलिस उपाधीक्षक रीना राठौर उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह
कांस्टेबल आसिफ
आरक्षी अंशुल बडोला
आरक्षी मनोज कुमार
आरक्षी हेड कांस्टेबल मनविंदर सिंह शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *