हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी 4 जुलाई से कांवड़ मेले की शुरुआत होने वाली है। जिला प्रशासन कांवड़ मेले के लिए बिजली पानी सड़क और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। मेले के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का दावा किया गया है। 

मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की और कहा कि कांवड़िए खुले में शौच और प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि इस बार कावंडियो को गर्मी से निजात दिलाने के लिए स्प्रिंकल वाटर सिस्टम भी लगाया जाएगा। कांवड़ पटरी पर पांच स्थानों पर स्प्रिंकल वाटर सिस्टम के जरिए पानी की बौछार की जाएगी जिससे कांवड़ियों को गर्मी से निजात मिलेगी। 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष कांवड़ मेले में लगभग चार करोड़ कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे थे और इस बार ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *