हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में जुलाई के पहले सप्ताह से प्रसिद्ध कांवड़ मेले की शुरुआत हो जाएगी। पिछले साल की तरह इस बार भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हरिद्वार आकर कांवड़ियों पर फूल बरसाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल कांवड़ मेले में चार करोड़ से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार आए थे और इस बार ये आंकड़ा बढ़ सकता है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। मेला शुरू होने से 15 दिन पहले ही बिजली पानी सड़क शौचालय से जुड़े सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

