हरिद्वार – कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ भरी उमड़ी है। सुबह सवेरे से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
स्नान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टर में बांटकर अधिकारियो की तैनाती की। श्रद्धालुओं की किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

