हरिद्वार – हरिद्वार में गंगा में नहाने के दौरान डूब रहे कांवड़िए की पुलिस ने जान बचाई। हरियाणा के रोहतक से आया कावड़िया संदीप कांगड़ा घाट पर नहा रहा था। इस दौरान संदीप अचानक पानी के तेज बहाव में बह कर दूर निकल गया। इसकी सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने गंगा में छलांग लगाई। पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद कांवड़िए का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन काफी देर तक चला जिससे संदीप बेहोशी की हालत में चला गया। हालांकि पुलिस के जवानों ने घाट पर लाकर संदीप को फर्स्ट ऐड दिया जिसके बाद उसकी जान बच गई। जान बचने के बाद संदीप और उसके साथियों ने पुलिस के जवानों का शुक्रिया अदा किया।

गौरतलब है की इस समय हरिद्वार में कांवर यात्रा अपनी चरम सीमा पर है। बड़ी संख्या में कांवरिया गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ लोग लापरवाही से गंगा में छलांग लगा रहे हैं तो कुछ गंगा की तेज बहाव में स्नान कर अपने को जोखिम में डाल रहे हैं। अभी तक जल पुलिस द्वारा 4 कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है। सावधान रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *