हरिद्वार – जनपद हरिद्वार में कांवड़ मेला 2023 दिनाक 4 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित है। जनपद में कावड़ियों के बढ़ते आगमन से सड़कों पर भीड़ भाड़ की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया जाना है। कावड़ियों की भारी भीड़ के मद्देनजर जिलाधिकारी धीरज सिंह गबर्याल ने 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 10 – 17 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। पढ़िए पूरा आदेश


