हरिद्वार – उत्तराखंड के केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में हादसे के वक्त 6 लोग सवार थे और इस हादसे में सभी लोगों के मौत होने की सूचना है। प्राइवेट कंपनी का ये हेलीकॉप्टर था जो आज सुबह अचानक क्रेश हो गया। फिलहाल मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई है और राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर अपना दुख व्यक्त किया है। फेसबुक अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनके द्वारा इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

