सचिन कुमार
हरिद्वार – पूर्व में एक युवक के अपहरण के केस में फरार चल महिला महिला आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना की निवासी है। पुलिस टीम ने 3 अक्टूबर को बुढ़ाना से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
दरअसल 26 मई को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के व्यक्ति ने लक्सर कोतवाली में अपने 28 वर्षीय पुत्र के अपहरण और फिरौती मांगे जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से युवक को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। इस मामले में तीसरी आरोपी महिला तब से ही फरार चल रही थी। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

