हरिद्वार – मंगलवार को सीएमओ हरिद्वार और मेडिकल टीम के साथ ग्राम शिवगढ़ एवं फूलगढ़, गोविंदगढ़ व दुर्गागढ़ आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। क्षेत्र में सभी व्यक्तियों से किसी भी प्रकार की बीमारी उल्टी आदि होने पर तुरंत मेडिकल टीम के संज्ञान में लाने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकीय जांच करवाने हेतु इत्यादि के बारे में लोगों को जागरुक व मीटिंग और अनाउन्स्मेंट किया गया। संबंधित चिकित्सकों को उक्त क्षेत्र में सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल संबंधित को स्वास्थ्य लाभ देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी गई एवं दोषी लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु पूर्ण आश्वस्त किया गया।

जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में मजिस्ट्रेरियल जाँच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है उसमें भी अपना साक्ष्य अंकित करवाए जिससे दोषी व्यक्ति के ख़िलाफ़ करवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *