हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस बार कुंभ में किन्नर अखाड़ा, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के साथ धर्मध्वजा स्थापना से लेकर शाही स्नान आदि सभी गतिविधियों में शामिल रहा है। कुम्भ मेले के समापन के बाद जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने किन्नर अखाड़े के कई संतो को सन्यास की दीक्षा दी।

जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज (महामंत्री अखाड़ा परिषद व संरक्षक श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा) व आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, भवानी शंकर और पावित्रानंद को पूरे विधि विधान के साथ सन्यास की दीक्षा दी। सन्यास दीक्षा लेने के बाद सभी को नए नाम से जाना जाएगा। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायणनंद गिरी, महामंडलेश्वर भवानी शंकरनंद गिरी व महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरी इनके नये नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *