हरिद्वार – कोतवाली ज्वालापुर निरीक्षक को हटा कर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं तीन उपनिरीक्षको को लाइन हाजिर किया गया है। नशे के विरुद्ध कार्यवाही की विवेचना में लापरवाही पर मंगलोर के दो उपनिरीक्षक और रुड़की के एक उपनिरीक्षक को एसएसपी हरिद्वार ने लाइन हाजिर किया है। हरिद्वार जनपद के सात चौकी इंचार्ज शहर/देहात को भी हटाया गया है। साथ ही कार्य के आधार पर दर्जन भर उपनिरीक्षकों का हुआ कार्य में परवर्तन।




