मयूर सैनी की रिपोर्ट

देहरादून – प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बीच, डीजीपी अशोक कुमार की पहल और दिशा निर्देशन में पुलिस एक तरफ मिशन हौसला चला रही है, जिसके तहत कर्फ्यू में जरूरत मंदों व कोरोना मरीज़ों को हर सम्भव सहायता करने में पुलिस जुटी है। तो अब देहरादून पुलिस ने राजधानी के रायवाला थाने में कोविड आइसोलेशन वार्ड बनाया है। कोविड वार्ड का शुभारम्भ देहरादून एसएसपी ने किया। कोविड वार्ड में आठ बेड है। गौरतलब है कि प्रदेश में ड्यूटी के दौरान कई पुलिस कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। देहरादून कोविड वार्ड में फ्रंट लाइन पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों को इलाज़ में मदद मिलेगी। वार्ड में ऑक्सीजन मशीन, पल्स मीटर उपलब्ध है ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी में पुलिसकर्मियों को दिक्कत न हो।

देहरादून एसएसपी योगेंद्र रावत ने बताया की आइसोलेशन वार्ड में इलाज़ की सारी सुविधाएं हैं, उन्होंने कहा कि वहां हर समय डॉक्टर्स की टीम भी मौजूद रहेगी। योगेंद्र रावत ने बताया की देहरादून के अन्य थानों में भी इस तरह की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *