मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना के मामले थोड़े कम हुए हैं, लेकिन अब भी संक्रमण प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चिंता है। संक्रमण कम होने का मुख्य कारण कोविड कर्फ्यू है। धर्मनगरी हरिद्वार में अभी भी कई लोग ऐसे है जो न तो कोविड कर्फ्यू का पालन कर रहे है और ना मास्क लगा रहे हैं, ओर तो ओर कई लोग तो बे वजह सड़को पर घूमते भी नज़र आ रहे हैं। हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर पुलिस सख्ती से कोविड कर्फ्यू का पालन कराने में जुटी है। हरिद्वार शहर के सभी चौक चौराहों पर सघन चेकिंग की जा रही और गाइडलाइंस का उलंघन करने वालो पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।

हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि नियमो का उलंघन करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने और मास्क न लगाने वाले लोगो के लिए जुर्माना राशि भी बढ़ाई गई है।

