ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – कोविड महामारी में विपक्ष द्वारा केंद्र और राज्य सरकार पर किए जा रहे हैं हमले पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुमाऊँ कार्यालय में मौन व्रत रखते हुए कहा की इस महामारी की घड़ी में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उसको बदनाम करने में जुटी हुई है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि बीजेपी के लोग सेवा भाव में लगे हुए हैं ऊपर से कांग्रेस तुच्छ राजनीति कर देश के साथ-साथ बीजेपी को बदनाम करने में लगी हुई हैं। बीजेपी के लोग धरातल पर काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस महामारी पर राजनीति कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए आज उन्होंने मौन व्रत रखा है। इस महामारी में कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों की मदद में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं और आने वाले समय में लोग कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *