मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी ने चलने फिरने में असमर्थ लाभार्थीयो को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए सराहनीय पहल की है। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय वैक्सीन सेन्टर पर रोजाना लगभग 200 से 250 के बीच में लाभार्थियो वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसमें रोजाना चलने फिरने में असमर्थ लाभार्थियों को उनके परिवार के सदस्य वैक्सीन लगवाने के लिये वैक्सीन सेन्टर पर लेकर आ रहे है। उनके लिये रेडक्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी द्वारा लाभार्थियो का पंजिकरण एवं सत्यापन उपरान्त गाडी में ही बैठे हुए रेडक्रास स्वयं सेवकों की सहायता से वैक्सीन लगवा दी जाती है।

जिलाधिकारी सी0 रविशंकर के निर्देशन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0 के0 झा के मुख्य संयोजन एवं वैक्सीनेशन सेन्टर के नोडल अधिकारी/रेडक्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी के संजोजन में जनपद हरिद्वार में कोविड-19 वैक्सीनेशन जो 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, वरिष्ठ नागरिक एवं जिनको प्रथम वैक्सीन डोज लग चुकी है उनके लिये द्वितीय डोज वैक्सीन लगाने का अभियान ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रहा है। वैक्सीन सेन्टर पर इण्डियन रेडक्रास के सचिव डा0 नरेश चौधरी के नेतृत्व में रेडक्रास की टीम सक्रीय रूप से सहयोग कर रही है।

इस समय इस सेन्टर पर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, वरिष्ठ नागरिक वर्ग एवं जिनको प्रथम वैक्सीन डोज लग चुकी है उनके लिये द्वितीय डोज वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके बाद ऐसे लाभार्थियों को गाडी में ही अवलोकन उपरान्त घर भेजा जाता है। साथ ही साथ डा0 नरेश चौधरी ने ऋषिकुल सेन्टर पर यह व्यवस्था भी की है कि जिन लाभार्थियों के पास आने जाने की व्यवस्था नहीे है और वो चलने फिरने में भी असमर्थ है उनके लिये डा0 नरेश चैधरी ने अपनी गाडी से ही वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के उपरान्त उन्हें घर छोडने तक की व्यवस्था की है। जिनकी सराहना जगह-जगह हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *