अनिल शर्मा
लालढांग (हरिद्वार) – क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति आर्यनगर रसूलपुर द्वारा सोमवार को गांधी चौक लालढांग में 9 सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। धरनास्थल पर पहुचे क्षेत्रीय लेखपाल उमा सुतम के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन दिया। सोमवार को गांधी चौक में क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति, के एक दिवसीय सांकेतिक धरने में रसूलपुर, मीठीबेरी, लालढांग, चमरिया टाटवाला आदि गांव के लोगों ने धरने में भाग लिया। संघर्ष समिति की 9 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से लालढांग में पृथक विकासखंड खोला जाए, लालढांग में तहसील की स्वीकृति निर्गत की जाए, क्षेत्र में रोजगार परख कृषि मंडी समिति स्थापित की जाय, राजकीय प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उचीकरन किया जाए, लालढांग से चिल्लरखाल तक वन क्षेत्र में हवाई ब्रिज बनाने की मांग, खेत बचाओ किसान बचाओ जंगली जानवरों से निजात दिलाये जाए की मांगों सहित अन्य मांगों ज्ञापन सोपा।
धरना दे रहे क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति द्वारा प्रदर्शन कर शीघ्र कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर जगमोहन सिंह आर्य, चंद्रप्रकाश इंसा,अतुल कुमार सैनी, कमला देवी, अरविंद लोहल, सलेख चंद सैनी, कमला देवी, सरोजिनी, पूजा देवी, जगदीश सिंह आर्य, चेतराम सिंह, विजय कुमार, सोहन सिंह, वीरमति देवी, महेंद्र सिंह, रितु रानी राजकुमार आदि मौजूद रहे।

