हरिद्वार – बुधवार को हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में मेला प्रशासन ने कुंभ को मेले की तैयारी को लेकर सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए बुलावा भेजा था। हालांकि इस मीटिंग में महज 5 संन्यासी अखाड़ों के संत ही शामिल हुए। जबकि कई अखाड़ों के साधु संत मीटिंग में नहीं पहुंचे।
गौरतलब है कि प्रयागराज कुंभ मेले में अखाड़ा परिषद की गुटबाजी खुलकर सामने आई थी। जिसमें अखाड़ा परिषद में दो फाड़ हो गया था।
हालांकि मीडिया से बात करते हुए मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि सभी अखाड़ों को सूचना दिलवाई थी, होली का त्यौहार नजदीक है और कुछ लोग बाहर थे इसलिए बैठक में सब लोग शामिल नहीं हो पाए, वहीं महंत रविंद्र पुरी, सचिव, निरंजनी अखाड़ा व महंत हरि गिरि, संरक्षक, जूना अखाड़ा ने सभी 13 अखाड़ों में एकजुटता का दावा किया और कहा कि अगली मीटिंग में सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

