हल्द्वानी (नैनीताल) – कोविड के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने राज्य में लगातार हो रही कोरोना वैक्सीन की कमी पर बोलते हुए कहा की राज्य में वैक्सीन समाप्त नहीं हुई है हां यह जरूर है कि कई जगह वैक्सीन की कमी है क्योंकि उत्पादन के हिसाब से ही वैक्सीनेशन का आवंटन हो रहा है। लेकिन जल्दी हालात सामान्य हो जाएंगे और भारी मात्रा में वैक्सीन उत्तराखंड को आएगी और लोगों को लगाई जाएगी फिलहाल जितनी वैक्सीन है वह सबको लगाने का कार्य किया जा रहा है, राज्य के हर नागरिक को समय पर वैक्सीन लगाना हमारी जिम्मेदारी है।

