हरिद्वार – हरिद्वार को कोटद्वार से जोड़ने वाला लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एनजीटी द्वारा इस मार्ग को बनाने की परमिशन देने के बाद स्थानीय लोगो मे उत्साह है। इस मार्ग की स्वीकृति मिल जाने से लालढांग क्षेत्र वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जैसे ही आज क्षेत्रवासियों को अखबारों में छपी खबरों के माध्यमों से ज्ञात हु कि मार्ग बनने की स्वीकृति मिल गई है, उन्होंने तुरंत ही वन मंत्री हरक सिंह रावत और सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बनने के बाद उन्हें कोटद्वार जाने में दिक्कतें नही उठानी पड़ेंगी। कम समय वो लोग कोटद्वार तो पहुँच ही जायेंगे बल्कि यहाँ परिवहन सेवा शुरू होने से क्षेत्र का विकास भी होगा।
आभार व्यक्त करने वालो में क्षेत्रीय लोगों में सूदन डबराल, नवीन चमोली, प्रकाश रौतेला, राकेश नाऱंग, अनिल शर्मा, आदि शामिल रहे।

