देहरादून – उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए 18 मई तक कर्फ्यू लगाया है। मुख्यमंत्री ने तमाम अधिकारियों को सक्ति से कर्फ्यू का पालन करवाने के आदेश दिए हैं। वजह साफ है पिछले 10 दिनों की बात करें तो प्रदेश में 69293 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उनमें अकेले राजधानी देहरादून में 27240 संक्रमित मिले हैं, वहीं पिछले 10 दिनों में प्रदेश में कोरोना की वजह 1272 लोगों ने अपनी जान गवाई है, तो सिर्फ देहरादून में ही लगभग 708 लोग कोरोना से जंग हार गए हैं।

उत्तराखंड में 10 मई तक कुल 2,49,814 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। तो सिर्फ राजधानी में यह आंकड़ा 89296 है। प्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि अब तक 1,66,521 लाख से ज्यादा ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वही 4917 लोग यहाँ से जा चुके हैं। कोविड वैश्विक महामारी से लड़ने के तमाम कदम उठाने के बावजूद 10 मई तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3896 पहुंच गई है, तो सिर्फ देहरादून में लगभग 2149 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

प्रदेश में 74480 वर्तमान में एक्टिव केस हैं तो वहीं सिर्फ देहरादून में 27585 एक्टिव कोरोना मरीज़ हैं। प्रदेश सरकार संंक्रमण रोकने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री खुद कई जनपदों का दौरा कर तमाम इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। लगातार जिला अधिकारियों के साथ संपर्क करके कोरोना मरीज़ों के उपचार में जरूर संसाधनों की कमी ना हो उसको दुरुस्त करने में जुटे हैं। तमाम मंत्रियों और विधायकों को स्थिति पर नज़र रखने के साथ मरीज़ों को हर संभव मदद पहुंचाने को कहा गया है। प्रदेश के सांसद भी इस वैश्विक महामारी में संसाधनों को जुटाने में सहयोग कर रहे हैं।
दूसरी ओर सरकार ने 10 मई से 18 से 45 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन भी शुरू कर दिया है। वैक्सीन में देरी की वजह से 1 मई से इस अभियान की शुरआत नहीं हो लेकिन अब यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वैक्सीन की कमी की वजह से यह गति धीमी न पर जाए। क्योंकि कई लोगों की शिकायत है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कई दिनों से लागातार कोशिश के बावजूद वह खुद को रजिस्टर्ड नहीं करवा पा रहे हैं, वजह साफ है वैक्सीन की लिमिट संख्या की वजह से प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति काफी धीमी है।
सरकार को कर्फ्यू शक्ति से लागू करवाने के साथ ही समय रहते वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सुरक्षित किया जा सके।
आम लोगों के सहयोग के बिना कोरोना को नहीं हराया जा सकता है, सरकार, प्रशासन अपना-अपना काम कर रहे हैं, लोगों को भी सरकार का सहयोग करते हुए कोविड के गाईड लाइन का पालन करना चाहिए तभी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति मिल सकती है।

