ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – स्वर्गीय इंदिरा हृदेश का पार्थिव शरीर देर रात हल्द्वानी पहुंचेगा। कल सुबह 10 बजे के बाद चित्रशिला घाट पर इंदिरा हृदेश का किया जायेगा अंतिम संस्कार। कांग्रेस के कई दिग्गज़ नेता हों सकते हैं अंतिम संस्कार में शामिल।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर, कार्यक्रम के अनुसार कल मुख्यमंत्री हल्द्वानी पहुंचेगे। साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्री भी पहुंच सकते हैं सुबह हल्द्वानी।

