देहरादून – देहरादून में लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाता जा रहा है। कांग्रेस ने लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा, युवाओं पर लाठीचार्ज का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इन युवाओं से बात करनी चाहिए। युवाओं पर लाठी चार्ज को कांग्रेस किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं करेगी।

