अनिल शर्मा
हरिद्वार – उत्तराखंड के देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को लाठीचार्ज के विरोध मे लालढांग क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
अनुपमा रावत ने कहा कि युवाओ पर लाठीचार्ज बड़ी शर्मनाक व दर्दनाक घटना है। ऐसा लगता है की सरकार से अपना हक मांगना अपराध हो गया है। बेरोजगार युवाओ के साथ हुई इस घटना की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। जिसके विरोध मे लालढांग क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है।

