ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश के देहांत पर अनिल बलूनी ने कहा की बड़ी ही दुखद खबर है, इंदिरा जी चाहे वह हमारी विरोधी विपक्ष पार्टी में रही हो लेकिन उनके साथ हमारे बहुत गहरे संबंध रहे हैं ,साथ ही कहा की इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड में उन चंद राजनेताओं में से हैं जो की संसदीय कार्य, प्रशासनीक कार्य और सरकार के कामकाज के बारे मैं हमेशा आगे रही है, उनके जाने से उत्तराखंड वासियों और हल्द्वानी को बहुत हानि हुई है।

