हरिद्वार – उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा जी में दुग्धाभिषेक किया और उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान ज्वालापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक इंजीनियर रवि बहादुर और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिल रही है। यशपाल आर्य समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं के नेतृत्व में आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है।
इस दौरान ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस नेता रकित वालिया, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, नितिन तेश्वर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और कांग्रेस नेता राजवीर सिंह चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

