हरिद्वार – प्रदेश व्यापार मण्डल के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी की अगुवाई में आज राज्य मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से मुलाकात की।

प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की कोरोना से टूटे हुए व्यापारियो को सम्भालने के लिए सरकार तत्काल एक आर्थिक पैकेज जारी करे, लॉकडाउन के समय का बिजली-पानी के बिल, स्कूल फ़ीस माफ़ किया जाए व सभी दुकान खोलने का एक नियम बनाया जाए, सरकार से मांग की कि वह व्यापारी के व्यापार व परिवार को बर्बाद होने से बचाये, नहीं तो व्यापारी सड़क पर आ जाएगा।

मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा की राज्य सरकार ग़रीब, मज़दूर, किसान व व्यापारी सभी के साथ खड़ी है और किसी भी वर्ग के हितो को कमज़ोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि आज प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रतिनिधी मण्डल ने उनसे मुलाकात की है, स्वामी ने कहा सरकार गम्भीरता से कोई ना कोई रास्ता निकाल कर व्यापारियों की समस्या का हल किया जाएगा।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए संरक्षक राकेश बजरंगी व ज़िला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा की कोरोना काल में व्यापारी बर्बाद हो गया है अब सरकार को हमारी पीड़ा समझनी चाहिए। प्रतिनिधी मण्डल में महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा, ज़िला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, सुभाष घाट अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी व कोषाध्यक्ष रिकी अरोरा आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *