हरिद्वार – हरिद्वार के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में हुए शराब कांड के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने आज फूलगड़ और शिवगढ़ गांव का दौरा किया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

मीडिया से बात करते हुए प्रीतम सिंह ने सरकार और प्रशासन को असंवेदनहीन बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को मृतकों के परिजनों को मुआवजा देना चाहिए और जिन लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है उनका खर्चा भी उठाना चाहिए। इसके लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इन दोनों मांगों को उनके सामने रखेंगे।

