मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गैस प्लांट चौकी के पास हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मृतक महिला और आरोपी पिछले चार साल से सिडकुल के ब्रह्मपुरी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक मृतक महिला पर किसी और के साथ संबंध होने का शक करता था। इसी के चलते उसने बीती 16 जनवरी की रात महिला को गैस प्लांट चौकी के पास बुलाया और पास में बह रहे नाले में उसे डुबाकर मौत के घाट उतार दिया। किसी को उसका शव बरामद न हो इसलिए उसने नाले में ही रेत के कट्टे से उसके शव को दबाकर फरार हो गया। हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को सहारनपुर के बिहारीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

