हरिद्वार – राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अली अब्बासी ने हरिद्वार के नगर आयुक्त से गंदगी से भरे नाले की सफाई करवाने की माँग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा।

मीडिया को जारी बयान अशरफ अली अब्बासी ने कहा कि ज्वालापुर से गुजरने वाला गंदा नाला लोगों के लिए प्राण घातक साबित हो रहा है जिसके चलते आए दिन लोगों को अज्ञात बीमारियों का भय बना रहता है। गंदगी होने के कारण मच्छर, मक्खियों और कीड़े मकोड़ों आदि ने यहाँ अपना बसेरा बना लिया है। यहां निवास करने वाले लोगों व बच्चों को अपनी चपेट में लेकर बीमारियों की सैया तक पहुंचाने का काम कर रहा है। दिन प्रतिदिन गंदगी बढ़ने के कारण लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। कुछ समय पश्चात गर्मी का मौसम भी अपना विकराल रूप लेने वाला है तथा 1 माह के भीतर रमजान भी शुरू होने जा रहा है, पूरा दिन रोजा रखकर इस भ्यावा गंदगी के बीच रहना बड़ा मुश्किल हो सकता है। गंदगी के कारण क्षेत्र में कोई भी नई बीमारी नया रूप लेकर आ सकती है और न जाने कितने लोगों को अपनी चपेट में लेकर अपना विकराल रूप दिखा सकती है। इसलिए उनकी माँग है कि इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *