हरिद्वार – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज हरिद्वार दौरे पर रहे। जहां उन्होंने शांतिकुंज के देव संस्कृति यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत की। यूनिवर्सिटी के छठ वें दीक्षांत समारोह में 72 छात्र छात्राओं को पीएचडी की उपाधि और टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल दिए गए। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मीडिया से बात करते हुए ओम बिरला ने कहा कि देव संस्कृति यूनिवर्सिटी में आध्यात्मिक, आधुनिक और व्यक्तित्व निर्माण की शिक्षा दी जाती है। यहां से शिक्षित होने वाले छात्र आने वाले समय में देश और दुनिया में आध्यात्मिक चेतना की अलख जगायेंगे।

