हरिद्वार – उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके चलते अभी तक प्रशासन ने 10 जनवरी तक राज्य के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। मगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगे भी प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी जिसके चलते प्रशासन ने अब एक बार फिर से स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *