रुद्रप्रयाग – भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट 17 मई को पूरे विधि विधान के साथ खोल दिये गए थे। कोविड कि वजह से आम श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा स्थगित रखा गया है। लेकिन वर्चुअल तरीके से लोग चार धाम के दर्शन कर पाए इसके लिए तैयारी चल रही है। मंदिर के कपाट खुलने के बाद से वहां नियमित रूप से पूजा पाठ और आरती हो रही है, आप भी भगवान केदारनाथ जी की आरती देखिये।

