सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार में एलटी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों ने राज्य स्थापना दिवस पर एक दिन की भूख हड़ताल की। गोविंद वल्लभ पंत पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और सरकार से उन्हें जॉइनिग देने की मांग की। अभ्यर्थियों ने बताया कि साल 2020 में राज्य सरकार द्वारा एलटी शिक्षक भर्ती निकाली गई थी। जुलाई 2021 में चयनित छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो गए थे लेकिन आज तक उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी गई। तब से लेकर वो आज तक ज्वाइनिंग कराने की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन और ज्ञापन देते आ रहे है लेकिन सरकार के कानो पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अभ्यर्थियों ने साफ तौर से चेतावनी दी है यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वो जल्द ही आंदोलन करेंगे।

