मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज पर बेखौफ बदमाशो ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। दिन दहाड़े पुलिसकर्मियों पर गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल पुलिसकर्मियों के नाम पंचम और राजेंद्र है। दोनो ही पुलिसकर्मी लक्सर मैन बाजार चौकी में तैनात है। घायल पुलिसकर्मियों को लक्सर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

दरअसल आपको बता दे कि लक्सर मैन बाजार चौकी में तैनात पंचम और राजेंद्र दोनों पुलिसकर्मी लक्सर के ओवर ब्रिज के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोगो को रोकने का इशारा किया। इससे पहले कि पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते बाइक सवारों ने देखते ही पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दिया। और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पास में ही स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। मौके पर फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं और आसपास मौजूद लोगों से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। लक्सर के हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दो पुलिस कर्मियों को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। फरार बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *