हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। अकोढा खुर्द और कुड़ी नेतवाला गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है जो कोतवाली क्षेत्र के ही अकोढा खुर्द गांव का निवासी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

दरअसल आपको बता दें कि आज सुबह कंट्रोल रूम पर किसी ने पुलिस को फोन करके बताया कि अकोढा खुर्द और कुड़ी नेतवाला गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अंकित के रूप में हुई है जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ही अकोढा खुर्द गांव का निवासी है।

लक्सर के कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *