मयूर सैनी/सचिन कुमार
लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के पास पुलिस और बदमाशो के बीच हुई घटना का वीडियो सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान बेखौफ बदमाशो द्वारा की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना में घायल एक पुलिसकर्मी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे है।
एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले लक्सर के एक व्यापारी के यहां बदमाश रेकी कर रहे थे। व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके उनके घर के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। रविवार शाम को बदमाश फिर से व्यापारी के घर की रेकी करने आए थे लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस्कर्मियों ने बदमाशो को भांप लिया। पुलिसकर्मियों द्वारा बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश संख्या में ज्यादा थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां भी चलाई जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल गंभीर रूप से घायल एक पुलिसकर्मि को हायर सेंटर रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि फरार हुए बदमाशो को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

