मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरी रायघाटि गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतका महिला की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतका छह माह की गर्भवती थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल लक्सर के कलसिया निवासी महिला के परिजनों ने बताया कि करीब तीन साल पहले उन्होंने काजल की शादी रविंद्र के साथ की थी। काजल का एक डेढ़ साल का बेटा है। बीती रात काजल के पति ने उनके परिवार को फोन कर काजल की तबीयत खराब होने की बात बताई थी। ससुरालियों का कहना था कि गर्भवस्था में अचानक पेट के बल गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। लेकिन महिला के पक्ष का आरोप है की शव के गले पर निशान दिखाई दे रहा है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस महिला के घर वालों की शिकायत पर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही महिला की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *